जालंधर | जालंधर में ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े बहुचर्चित मामले में फंसे कांग्रेस विधायक रमन अरोड़ा के रिश्तेदार राजकुमार मदान को फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। फरार चल रहे मदान की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 5 अगस्त 2025 को सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट ने इस याचिका पर राज्य विजिलेंस ब्यूरो को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार मदान पर भी रमन अरोड़ा की ही तरह ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार से जुड़ी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए मदान लंबे समय से अंडरग्राउंड है, जबकि विधायक रमन अरोड़ा पहले ही जेल की सलाखों के पीछे हैं। अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं कि फरार आरोपी को राहत मिलती है या नहीं।