Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉनसून का कहर लौट आया: हरियाणा के 12 जिलों में अलर्ट

हरियाणा  | हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और आज व कल यानी दो दिन लगातार बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

28 जुलाई को भी मानसून सक्रिय रहेगा और 8 जिलों—चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल—में बारिश की संभावना जताई गई है।

अब तक कहां कितनी बारिश?

बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अब तक राज्य में औसतन 211.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

जहां यमुनानगर सबसे ज्यादा बारिश (लगातार टॉप पर) दर्ज करने वाला जिला बना, वहीं कैथल (95.9 मिमी) और जींद (104.1 मिमी) में सबसे कम बारिश हुई है।

तापमान में भी आया बदलाव

पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सिरसा में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है, जबकि अंबाला में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...

पंडोह में चालान विवाद पर बवाल,पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक,

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्कूटी चालक के चालान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.