Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसाब मांगना पड़ा महंगा: सोनीपत में प्रधान दंपती से मारपीट

सोनीपत |मैक्स हाइट सोसाइटी में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन का विवाद अब हिंसा की शक्ल ले चुका है। ताजा मामले में वर्तमान प्रधान सुनील और उनकी पत्नी से मारपीट की गई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में पहले कुछ लोगों के बीच कहासुनी होती नजर आती है, इसके बाद एक व्यक्ति को खुलेआम पीटा जाता है।

पीड़िता के मुताबिक, सुनील के एसोसिएशन प्रधान बनने के बाद बीते कार्यकाल का हिसाब मांगा गया था। इस पर पुराने पदाधिकारियों ने न सिर्फ जवाब देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ित दंपती का आरोप है कि पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन अस्पताल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न...

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.