Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर पर आज संसद में संग्राम : सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली |  संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामेदार रहा, और अब दूसरे हफ्ते में भी टकराव और तीखा बहस जारी रहने के आसार हैं। केंद्र और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस बार मुद्दा है पहलगाम आतंकी हमला और उसके जवाब में सेना द्वारा की गई कार्रवाई – ‘ऑपरेशन सिंदूर’। यह विषय सोमवार को संसद में चर्चा का मुख्य केंद्र रहेगा और पूरे देश की निगाहें इस बहुप्रतीक्षित बहस पर टिकी हुई हैं।

सदन में हंगामे की आहट, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में संभावित हंगामे को देखते हुए कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सरकार की मंशा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज ही विस्तार से चर्चा हो, ताकि विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जा सके।

सरकार बनाम विपक्ष – कौन क्या कहेगा?

सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सदन में रणनीतिक व कूटनीतिक पक्ष रखेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य दलों के नेता सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा मोर्चे पर घेरने की तैयारी में हैं।

क्यों अहम है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस?

हालिया पहलगाम आतंकी हमले में जवानों की शहादत के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को लेकर सत्तापक्ष इसे ‘सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा ऑपरेशन’ बता रहा है। विपक्ष इस पर पारदर्शिता और सरकार की नीति पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में यह बहस ना सिर्फ सत्र की दिशा तय करेगी बल्कि 2024 के बाद के राजनीतिक माहौल पर भी असर डाल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.