Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गोबिंद पल्ली निवासी सौरव बिस्वास ऑनलाइन माध्यमों से ईमेल आईडी खरीदने और बेचने के कारोबार से जुड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कम कीमत पर ईमेल अकाउंट खरीदकर उन्हें अधिक कीमत पर बेचता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी की है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि पंजाब सिविल सचिवालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल किस तकनीकी माध्यम से भेजे गए और क्या इस मामले के तार किसी बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। साइबर विशेषज्ञ डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरोपी को पहले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने भी मामले की जांच के तहत आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को दोबारा तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.