Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई और नियमित बेंचों का संचालन 15 जून से पुनः शुरू किया जाएगा।हालांकि अवकाश अवधि के दौरान आवश्यक न्यायिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्री सामान्य रूप से कार्य करती रहेगी। न्यायिक मामलों में जरूरी सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य न्यायाधीश ने अवकाशकालीन न्यायाधीश की भी नियुक्ति की है।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया द्वारा जारी आदेश के तहत न्यायमूर्ति रमेश वर्मा को वेकेशन जज नामित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति रमेश वर्मा 9 जून 2026 को अवकाशकालीन अदालत का संचालन करेंगे। इस दौरान सूचीबद्ध और अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई उनके समक्ष की जाएगी, ताकि जरूरी न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।इसी बीच हाईकोर्ट ने वाणिज्यिक मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कमर्शियल डिवीजन में दो और न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ और न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा को कमर्शियल डिवीजन की एकल पीठों के न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया है।यह नियुक्तियां वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत की गई हैं। हाईकोर्ट प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से कमर्शियल मामलों की सुनवाई और निपटारे की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी तथा तेज बनाया जा सकेगा। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और संबंधित मामलों की सुनवाई नामित पीठों के समक्ष की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.