Facebook-f Youtube X-twitter

बेदखली के खिलाफ बागवानों का सचिवालय घेराव — अफसरों पर भड़के, सरकार को दी चेतावनी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में बेदखली के मुद्दे पर बागवानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को राज्य कैबिनेट बैठक के दूसरे दिन हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले सैकड़ों किसान-बागवानों ने राज्य सचिवालय का घेराव किया।

प्रदर्शनकारी टोलेंड से रैली के रूप में निकले और छोटा शिमला सचिवालय तक पहुंचे, जहां पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा हाईकोर्ट द्वारा अतिक्रमित वन भूमि से सेब के पौधों को हटाने का आदेश था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कटान पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद किसानों की चिंताएं खत्म नहीं हुई हैं।प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंघा और बागवान नेता संजय चौहान ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

राकेश सिंघा ने कहा कि यह सरकार अपंग है। सुप्रीम कोर्ट ने बेदखली को पहले भी गैरकानूनी बताया, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने में नाकाम रही। अब अगर सरकार नहीं चेती तो जेलों में जगह कम पड़ जाएगी। जैसे कृषि कानून वापस कराए गए, वैसे ही हम भी अपनी जमीन के लिए लड़ेंगे।”

वहीं, संजय चौहान ने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा, सरकार पर अफसरशाही हावी है। कोर्ट के आदेश की आड़ में बागवानों की मेहनत को बर्बाद किया गया, लोगों को उनकी ज़मीन से जबरन बेदखल किया जा रहा है। हम ये अन्याय नहीं सहेंगे।

राकेश सिंघा, किसान-बागवान नेता एवं पूर्व विधायक, ठियोग…अब हमारा सवाल है – क्या सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करेगी? अगर नहीं, तो आंदोलन और तेज़ होगा।”

संजय चौहान, बागवान नेता..मुख्य सचिव और वन विभाग के अधिकारी बेलगाम हैं। सरकार को इन पर लगाम कसनी होगी, नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.