Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा पर सरकार की हाई लेवल मॉनिटरिंग: दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होगा राहत कार्य – विक्रमादित्य सिंह

Mandi, Dharamveer

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में आई आपदा को लेकर सरकार हाई लेवल मॉनिटरिंग कर रही है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं ताकि राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से हो सकें।

मंडी शहर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है और राहत कार्य में दलगत राजनीति को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम इस त्रासदी में न तो खुद राजनीति करेंगे और न ही किसी को इसकी इजाज़त देंगे। जनता को भरोसा दिलाते हैं कि राहत कार्य पूरी निष्पक्षता से किया जाएगा.उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ रही आपदाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार प्री-डिजास्टर मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है। सरकार आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अर्ली वार्निंग सिस्टम के उपयोग से ऐसी आपदाओं की पूर्व जानकारी प्राप्त कर मानव जीवन की रक्षा सुनिश्चित करना चाहती है।इसके साथ ही मंत्री ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में हो रही लापरवाहियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर गलत कटिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है, जो आपदाओं की एक बड़ी वजह बन रही हैं। इन खामियों को लेकर वे केंद्र सरकार के समक्ष भी मामला उठा चुके हैं।

“हिमाचल को विकास चाहिए, लेकिन वह टिकाऊ और सुरक्षित होना चाहिए। लापरवाह कंपनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” –विक्रमादित्य सिंह

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.