Una, Rakesh
भारी बरसात जहां पहाड़ी क्षेत्रों में तबाही मचा रही है, वहीं मैदानी इलाकों में जंगली जीव रिहायशी क्षेत्रों में दाखिल होकर दहशत फैला रहे हैं। ऊना में ऐसी ही एक घटना ने पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों की सांसें रोक दीं, जब जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के सरकारी आवास में अचानक एक विशाल अजगर घुस आया।
अजगर को देखते ही पुलिस कप्तान और उनका परिवार सहम गया। तुरंत ही ऊना के चर्चित स्नेक कैचर बाप-बेटी की जोड़ी को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया।इसी दौरान ऊना के ही सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर के घर भी एक और अजगर घुस गया। इस बार भी बाप-बेटी की स्नेक कैचर जोड़ी ने तुरंत मोर्चा संभाला और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।अजगर को सुरक्षित पकड़कर ले जाने के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर जितेंद्र ने बताया,
“ये अजगर करीब एक फीट की दूरी से भी जंप लगाकर अपने शिकार को पकड़ सकता है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।”बरसात के मौसम में सांप और अजगर के इस तरह रिहायशी इलाकों में घुसने से स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं।