Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2 से 7 अगस्त: फिर बरसेगा आसमान, बर्बादी की चेतावनी

नई दिल्ली  |  देशभर में एक बार फिर मानसून के कहर की आहट है। 2 अगस्त से 7 अगस्त तक भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 12 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने और बाढ़-भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने आम लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

कहां-कहां बरसेगा कहर?

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत ,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हर दिन तेज बारिश, बिजली गिरने और गरज-चमक का खतरा। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्यप्रदेश में भी रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना।

उत्तर-पश्चिम भारत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका। उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा। पंजाब में 4 अगस्त को तेज बारिश के संकेत,हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 2 से 5 अगस्त तक मौसम सक्रिय,
पूर्वी राजस्थान और पूर्वी यूपी में 3 से 7 अगस्त तक गरज के साथ वर्षा।

दिल्ली-एनसीआर

1 से 7 अगस्त तक दिल्ली में बादल, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जैसी स्थिति:

  • 2 से 6 अगस्त: केरल और माहे में भारी बारिश
  • 3 से 5 अगस्त: तमिलनाडु में ज़बरदस्त बरसात
  • 6-7 अगस्त: केरल में बहुत भारी बारिश
  • 5 से 7 अगस्त: कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र में भी बारिश तेज

तटीय और पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और भारी बारिश मिलकर खतरनाक हालात बना सकती हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.