Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर में नशे की बड़ी साज़िश नाकाम :  पाक से आई करोड़ों की हेरोइन जब्त

फिरोजपुर |  पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला फिरोजपुर पुलिस ने एक बार फिर पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 13 किलो 21 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल (जिसके पार्ट्स अलग-अलग हालत में थे) और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई को एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू और डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशन में अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंस्पेक्टर मोहित धवन और थाना घल्लखुर्द की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

कैसे हुआ खुलासा?

सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मधरे के पास रेलवे फाटक पर दो तस्कर – गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और गुरप्रीत सिंह उर्फ काली, हेरोइन की खेप लेकर खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को मौके से पकड़ा और उनसे 8 किलो 301 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसके बाद दूसरी कार्रवाई में थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने जोगराज सिंह उर्फ समर को गांव मोहकम खा वाला इलाके से गिरफ्तार किया। वह एक्टिवा पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था और तलाशी में 4 किलो 720 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल के पार्ट्स और 8 कारतूस मिले।

पाकिस्तान से आया माल, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़ी गई हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। पुलिस अब इन तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खेप कैसे भारत पहुंची और इसे आगे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी और भारतीय तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिले में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है।

यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि फिरोजपुर पुलिस सीमा पार से आने वाले नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और सक्रिय है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.