Facebook-f Youtube X-twitter

जियो-ब्लैकरॉक ने पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च किए

मुंबई | जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने न्यू फंड ऑफरिंग (NFO) के तहत पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिए हैं। नए फंड हैं, जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी नेक्सट 50 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी स्मालकैप 250 इंडेक्स फंड और जियोब्लैकरॉक निफ्टी 8-13 ईयर G-SEC इंडेक्स फंड। न्यू फंड ऑफरिंग 5 अगस्त, 2025 से शुरू होकर 12 अगस्त, 2025 तक चलेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है, जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी।

लॉन्च के मौके पर जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: “निवेश के सभी चरणों में निवेशकों की सेवा करना जियोब्लैकरॉक का लक्ष्य है। यह एनएफओ भारत के लोगों के लिए एक निमंत्रण है कि वे आएं और हमारे डिजिटल-फर्स्ट और डेटा-संचालित ऑफर का लाभ उठाएं। इंडेक्स फंड में ब्लैकरॉक को कई दशकों का अनुभव है। भारत में निवेश को हर किसी तक पहुंचाने के लिए, हम सभी नए व पुराने निवेशकों के लिए कई शैक्षिक पहलों की एक श्रृंखला भी शुरू कर रहे हैं।”

जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड मार्केट में अपनी स्थिती लगातार मजबूत कर रहा है। 30 जून को कंपनी ने तीन डेट फंड लॉन्च किए थे। कंपनी ने इन तीन फंड्स के एनएफ़ओ में रिकॉर्ड 17,500 करोड़ रु जुटाए थे। कुल मिलाकर जियो ने म्यूचुअल फंड मार्केट में अब तक आठ फंड उतार दिए हैं। जियोब्लैकरॉक के इंडेक्स फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स  पर निवेश के लिए उपलब्ध हैं। जिनमें ग्रो, जीरोधा, पेटीएम, इंडमनी, धन, कुवेरा और अन्य सेबी पंजीकृत निवेश सलाहकार शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.