Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, दिल्ली में हुई अहम बैठक

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक ढांचे और आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बैठक के बाद बताया कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी मजबूत नेता को नियुक्त करने पर सहमति बन गई है। साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी चर्चा हुई। चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा न होने से प्रतिकूल असर पड़ रहा है, और इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब संगठन और सरकार को मिलकर काम करना होगा। हम सब इस बात पर एकमत हैं कि एक मजबूत नेता को अध्यक्ष बनाकर संगठन को फिर से सक्रिय किया जाए।

कांग्रेस में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल 

सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल कांग्रेस में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों की रणनीति पर भी मंथन हुआ। राहुल गांधी ने नेताओं से कहा है कि जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता दी जाए और जमीनी स्तर पर काम किया जाए।

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

बैठक में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत चर्चा की और आपसी सहमति से फैसला लेने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि नए अध्यक्ष के नाम को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच सहमति बनाने की कोशिश चल रही है।

अब देखना होगा कि हिमाचल कांग्रेस का नया चेहरा कौन बनता है और आगामी चुनावों में पार्टी कैसे प्रदर्शन करती है। संगठन में बदलाव के बाद पार्टी की रणनीति और सक्रियता दोनों पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.