7 August, 2025
अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार शो में कई नई चीज़ें जुड़ने वाली हैं, जो दर्शकों के अनुभव को और भी खास बना देंगी।
क्या नया लेकर आएगा KBC 17?
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में जहां नए प्रतियोगी चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करेंगे, वहीं शो की 25वीं वर्षगांठ को देखते हुए कुछ खास सरप्राइज़ भी दर्शकों के लिए रखे गए हैं। निर्माताओं के मुताबिक, “KBC 17 एक नए जोश, दमदार होस्ट और दिलचस्प प्रारूप के साथ दर्शकों की पसंद बना रहेगा।”
शुरुआती एपिसोड में ही कुछ बड़ी घोषणाएं देखने को मिलेंगी।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की शूटिंग की झलक
सोनी टीवी ने शो के 25 साल पूरे होने पर एक नया कैंपेन लॉन्च किया है — ‘जहां अकल है वहां अकड़ है’। यह अभियान बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास को सलाम करता है।बिग बी, जो 2000 से इस शो के चेहरा हैं (2003 को छोड़कर), ने हाल ही में अपने ब्लॉग में इस नए सीजन को लेकर अपने जज़्बात जाहिर किए।
उन्होंने लिखा:”काम शुरू… सुबह जल्दी उठकर KBC के नए सीजन का पहला दिन… हमेशा की तरह घबराहट, कांपते घुटने।”उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी और दर्शक ही इस शो की असली जान हैं।
कब से देख सकेंगे नया सीजन?
KBC 17 का प्रीमियर 11 अगस्त से होगा। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा, और साथ ही SonyLIV ऐप पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।