Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: अस्पतालों में बड़ा बदलाव

हरियाणा  |  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के नागरिक अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए।

पंचकूला, जींद, गुरुग्राम, कैथल, मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, सिरसा और कुरुक्षेत्र के आठ नागरिक अस्पतालों में मरम्मत और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही अंबाला, भिवानी, पलवल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, नारनौल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और चरखी दादरी के 13 अन्य जिला अस्पतालों में भी शीघ्र सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को सभी जरूरी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक जैसी आधुनिक सुविधाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा स्वचालित प्रयोगशालाएं और बेहतर निजी कक्ष भी बनाए जाएंगे। सभी चिकित्सा उपकरण बेहतर स्थिति में और सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने 450 खाली डॉक्टर पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जन औषधि केंद्रों को 24 घंटे चालू रखने का भी फैसला लिया गया है, जिससे मरीजों को दवाइयों की सुविधा हर समय मिल सके। वर्तमान में ये केंद्र सीमित समय तक ही संचालित होते हैं।

यह सुधार हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा और मरीजों को बेहतर, सुविधाजनक और भरोसेमंद इलाज मुहैया कराएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने...

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से सजेगा महिला क्रिकेट का रोमांच, चार टीमें लेंगी हिस्सा

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.