Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Una, Rakesh

हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग ने ऊना जिले के लिए 10 से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 10 अगस्त को कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 11 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 12 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। 13 अगस्त को किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है।

जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ऊना ने बताया कि भारी वर्षा के दौरान लोग घर के भीतर रहें, नदियों-नालों के पास न जाएं और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि आवश्यकता होने पर ही सफर करें और यातायात निर्देशों का पालन करें।

सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने चेताया है कि भूस्खलन व अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। तेज बहाव में पुल या रास्ता पार करने का प्रयास न करें और बिजली गिरने की संभावना होने पर पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर भी जारी किया गया है, ताकि आपात स्थिति में लोग तुरंत संपर्क कर सकें। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.