Facebook-f Youtube X-twitter

कठवाड़ नाले में जल्द बनेगा अस्थायी मार्ग.. पुल निर्माण कार्य भी होगा शुरू — SDM अंकुर ठाकुर

Chamba, Manjur Pathan

चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कठवाड़ नाले में बना पुल हाल ही में बादल फटने के कारण बह गया। इसके चलते स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से लोगों को पार करने में खासा जोखिम उठाना पड़ता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चुराह प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि लोगों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जल्द से जल्द अस्थायी मार्ग का निर्माण किया जाए, ताकि पानी के तेज बहाव के दौरान भी परेशानी न हो। साथ ही, निकट भविष्य में स्थायी पुल निर्माण कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुल बहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया है कि जल्द अस्थायी मार्ग का निर्माण किया जाए और शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य भी आरंभ किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.