Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हनी सिंह-करण औजला विवादित गानों पर महिला आयोग से माफी

पंजाब  | मशहूर पंजाबी गायक हनी सिंह और करण औजला ने विवादित गानों को लेकर पंजाब महिला आयोग से माफी मांगी है। महिला आयोग की चेयरपर्सन लाली गिल के अनुसार, दोनों गायक इस वक्त विदेश में हैं और उन्होंने फोन पर माफी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जब भी भारत लौटेंगे, महिला आयोग के कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगेंगे। दोनों ने इसके लिए 7 दिन का समय मांगा है।

पंजाब पुलिस के एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू ने महिला आयोग को इस मामले में रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों गायक के वकील जल्द ही अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे विवादित और आपत्तिजनक गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों गायक के वकील अगले 2-3 दिनों में अपना पक्ष रखें।

मामले का पूरा सच:

करण औजला के गाने ‘MF Gabhru’ और हनी सिंह के ‘मिलेनियर’ गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ था, जिसके कारण पंजाब महिला आयोग ने दोनों गायक को 11 अगस्त को कार्यालय में पेश होने का नोटिस दिया था। चेयरपर्सन लाली गिल ने कहा था कि आयोग ने इन गानों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...

हरियाणा में फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

summer express , हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में...

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.