Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजी 11 मांगों की सूची

Shimla,sanju-अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जिलों, खंडों और तहसीलों में किसानों व बागवानों ने धरना-प्रदर्शन किए। हिमाचल किसान सभा, सेब उत्पादक संघ और CITU के नेतृत्व में हुए इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

शिमला में किसान-बागवानों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप को ज्ञापन सौंपा। हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने कहा कि कृषि, किसानों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा गंभीर संकट में हैं। ज्ञापन में CETA और अमेरिका के साथ FTA समझौतों को रद्द करने, GM खाद्य पदार्थों के आयात और 25% टैरिफ समाप्त करने, नई राष्ट्रीय सहकारी नीति व NPFAM को रद्द करने, सभी फसलों के लिए C2+50% फार्मूले पर MSP की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसके अलावा किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की मनमानी रोकने, बिजली निजीकरण समाप्त कर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और लंबित बिल माफ करने की भी बात रखी गई। अन्य प्रमुख मांगों में पंजाब की लैंड पूलिंग नीति रद्द करना, 2013 का LARR अधिनियम लागू करना, सरकारी पेंशन ₹10,000 मासिक करना, 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध हटाना, वन अधिकार अधिनियम 2006 को सख्ती से लागू करना, आदिवासी विस्थापन रोकना, प्राथमिक स्कूल बंद करने की नीति समाप्त करना और सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगाना शामिल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.