Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM ने उच्च शिक्षा में सुधार व रोजगारमुखी पाठ्यक्रम पर दिया जोर

Shimla, 13 August — मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य में विज्ञान, कला और खेल जैसे विशिष्ट महाविद्यालयों की स्थापना की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर नामांकित प्रत्येक बच्चे को उच्च शिक्षा तक पहुँचाना शिक्षा विभाग का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए महाविद्यालयों और विषयों के युक्तिकरण, रोजगारोन्मुख नए विषयों की पहचान, तथा संस्थानों की ग्रेडिंग जैसे कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।उन्होंने रिक्त पदों को भरने, पाठ्यक्रम में राज्य-विशिष्ट सामग्री शामिल करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की दिशा में कार्य हो रहा है, जिनमें आठ स्कूलों का निर्माण शुरू हो चुका है और 56 मौजूदा स्कूलों के उन्नयन पर विचार किया जा रहा है।बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विद्यार्थियों के पठन कौशल में सुधार के चलते एएसईआर 2024 रिपोर्ट में राज्य का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, जबकि एनएएस सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने संस्थानों में अनिवार्य मॉक टेस्ट, जीरो पीरियड की व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर भी बल दिया।बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.