कुरुक्षेत्र | जिला कारागार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एसपीओ जवान जयभगवान की राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, जयभगवान जेल के बाहर बेंच पर बैठे थे और मुलजिमों को अदालत पेशी पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, गोली जयभगवान की गर्दन से होती हुई खोपड़ी में जा लगी, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।