Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में बारिश का कहर: दिल्ली से हिमाचल तक अलर्ट

दिल्ली | देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

दिल्ली में लगातार बरसात

रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। घने बादलों और लगातार बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हिमाचल में तबाही, दो की मौत

हिमाचल प्रदेश के औट तहसील में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़ गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और पानी भरने से रास्ते बंद हो गए। किन्नौर में भूस्खलन के कारण दो पर्यटकों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मनाली और आसपास के इलाकों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यूपी-बिहार में भी खतरा

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में अलर्ट

कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.