Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया में 50 साल का सबसे बड़ा भूकंप

ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में शनिवार सुबह ज़मीन जोर से हिली। सुबह 9:49 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। यह झटका किलकीवन नामक इलाके में आया, जो सनशाइन कोस्ट के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह क्वींसलैंड में पिछले 50 वर्षों का सबसे बड़ा ऑनशोर भूकंप है।

बिजली नेटवर्क ठप

भूकंप का असर इतना तेज था कि करीब 13,000 घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। तीन बड़े अस्पतालों में भी अचानक बिजली बाधित हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा सिस्टम ने तुरंत बिजली कट कर लोगों की जान को खतरे से बचाया।

दरारें और झटके महसूस

अब तक किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कई मकानों की छतों और ड्राइववे पर दरारें पड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। Geoscience Australia की रिपोर्ट बताती है कि झटके Far North Queensland से लेकर New South Wales की सीमा तक महसूस किए गए।

50 साल का सबसे बड़ा झटका

भूकंप विज्ञानी मिशेल सैल्मन ने इसे 50 वर्षों में आया सबसे बड़ा झटका बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आफ्टरशॉक्स यानी छोटे झटके और महसूस हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.