लुधियाना | कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के करीबी सुनील मडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में नगर निगम द्वारा सील किए गए दफ्तर की सील तोड़ दी।
नगर निगम ने बताया कि यह दफ्तर रिहायशी अपार्टमेंट में अवैध रूप से कमर्शियल उपयोग के लिए बनाया गया था, इसलिए इसे सील किया गया था। आरोप है कि मडिया ने सील तोड़कर दफ्तर फिर से खोल लिया।
नगर निगम ने लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मडिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।