नई दिल्ली | सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार (18 अगस्त) को तेजी बनी रही। MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 0.15 फीसदी बढ़कर 99,992 रुपए पर पहुंच गई, जबकि चांदी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 1,14,207 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार कर रही है। हालांकि, सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे है। हाल ही में सोने ने एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया था।
सर्टिफाइड गोल्ड पर रखें ध्यान
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क पर 6 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) लिखा होता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग से यह पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।
पिछले कुछ दिनों की स्थिति
14 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 74 रुपए घटकर 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि इससे पहले 1,00,097 रुपए था। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ था।
चांदी की कीमत 14 अगस्त को 342 रुपए गिरकर 1,14,933 रुपए प्रति किग्रा पर आ गई थी। इससे पहले चांदी 1,15,275 रुपए पर थी, जबकि 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया था।