नई दिल्ली | देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर लालकिला से पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान का असर आज शेयर बाजार में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली तक जीएसटी में सुधार लागू होगा, जिससे आम लोग और छोटे कारोबारियों का टैक्स बोझ कम होगा। वहीं ‘स्वदेशी’ पर जोर ने भी मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया।
आज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में सिर्फ एक दिन में ₹5.77 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।
मुख्य आंकड़े:
- बीएसई सेंसेक्स: 1100 अंक बढ़कर 81,700 पर
- निफ्टी 50: 383 अंक उछलकर 25,014 पर
- बीएसई मार्केट कैप: ₹4,50,55,674.64 करोड़ (पिछले 4 दिन पहले ₹4,44,78,611.27 करोड़)
विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी सुधार और स्वदेशी पर जोर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है।