Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप-जेलेंस्की बैठक: खनिज सौदे से ज्यादा सूट की चर्चा

अमेरिका  | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की सोमवार को व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई। सुरक्षा, युद्ध और खनिज समझौते जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के बीच माहौल उस समय हल्का हो गया जब जेलेंस्की ने एक पत्रकार पर मजाकिया तंज कस दिया।

दरअसल, इस बार जेलेंस्की सैन्य परिधान की जगह सूट-ब्लेज़र पहनकर बैठक में पहुंचे थे। एक अमेरिकी पत्रकार ने उनके सूट की तारीफ की, जिस पर ट्रंप ने भी हामी भरी और याद दिलाया कि यही पत्रकार पिछली बार उनकी वेशभूषा पर टिप्पणी कर चुके थे। ट्रंप के इशारे पर पत्रकार ने माफी मांगी। तभी जेलेंस्की ने मुस्कुराते हुए पलटवार किया– “मुझे याद है, लेकिन आपने तो वही पुराना सूट पहना है… मैं बदल गया, आप नहीं।”उनके इस जवाब पर पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

फरवरी की याद और करारा पलटवार

गौरतलब है कि इसी पत्रकार ने फरवरी 2025 में भी जेलेंस्की से पूछा था कि “क्या आपके पास सूट नहीं है?” तब जेलेंस्की ने जवाब दिया था– “जब युद्ध खत्म होगा, मैं सूट पहनूंगा… शायद आपके जैसा, या उससे बेहतर।” इस बार व्हाइट हाउस में उन्होंने उसी बात को मजाकिया अंदाज़ में दोहराते हुए करारा जवाब दे दिया।

बैठक में दिखा सहज माहौल

18 अगस्त की बैठक पिछली बार की तुलना में ज्यादा सहज रही। फरवरी की मुलाकात के दौरान खनिज समझौते को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उस समय ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आरोप लगाया था कि जेलेंस्की अमेरिकी सैन्य सहयोग को पर्याप्त महत्व नहीं दे रहे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया था कि अगर सौदा नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य मदद रोक देगा और यूक्रेन को अकेले रूस से लड़ना पड़ेगा।

इस बार हालांकि चर्चा गंभीर रही, लेकिन जेलेंस्की ने अपने चुटीले अंदाज़ से संदेश दिया कि वे कूटनीति के साथ-साथ प्रतीकात्मकता के जरिए भी अपनी बात रखना बखूबी जानते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.