Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में बवाल: पूर्व सांसद समेत 3 भाजपा नेता गिरफ्तार

जालंधर  | जालंधर से राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केडी भंडारी और भाजपा नेता हरदीप सिंह को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान माहौल गरमा गया और मौके पर जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नेताओं को घसीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाया।

जानकारी के अनुसार, शाहकोट की दानामंडी में भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा था। कार्यक्रम शुरू होते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई के बाद भाजपा समर्थक भड़क उठे और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, विरोध जताने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना भी शुरू कर दिया।

दूसरी ओर, प्रशासन की तरफ से अब तक इस गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है और आने वाले दिनों में पंजाब की सियासत को और गरमा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

Summer express/पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है। ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.