Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में मनीषा का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

भिवानी | भिवानी की महिला टीचर मनीषा हत्याकांड को लेकर जारी तनाव के बीच गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर का गांव ढाणी लक्ष्मण स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। नौ दिन तक इंसाफ की लड़ाई में अडिग रहने के बाद परिवार बुधवार देर शाम सरकार से मिले आश्वासनों के बाद राजी हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान भावनात्मक माहौल था, जब छोटे भाई नितेश ने अपनी बहन को मुखाग्नि दी। इस पल पर गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अस्पताल से शव को सुबह श्मशान घाट लाया गया, जहां पिता संजय, दादा राम किशन और ग्रामीण मौजूद थे। इससे पहले परिवार ने सरकार के सामने दो बड़ी मांगें रखी थीं—मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स में हो। दोनों मांगें पूरी होने के बाद ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार सुबह अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए कहा था कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष जांच के लिए केस सीबीआई को सौंप रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।

इधर, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में हालात को देखते हुए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर लगी रोक को 22 अगस्त तक बढ़ा दिया है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलने और माहौल बिगड़ने की आशंका है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मनीषा की आत्मा को अब शांति मिलेगी, लेकिन उनकी असली शांति तभी होगी जब दोषियों को सख्त सजा मिले और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बने।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

Summer express/पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है। ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया...

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.