Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मर्डर: चौटाला ने BJP और जजपा पर बोला हमला

जींद  | मनीषा मर्डर मामले में सरकार द्वारा सीबीआई जांच की घोषणा पर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जींद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौटाला ने कहा कि यह केवल दिखावा है और सीबीआई भाजपा सरकार की कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने नफे सिंह राठी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि दो साल बीत जाने के बावजूद उस मामले में कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

चौटाला ने जजपा पर भी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के चुनावों में जजपा ने जनता की भावनाओं का लाभ उठाकर 10 सीटें जीतीं, लेकिन फिर भाजपा के साथ मिलकर अपनी असली पहचान खो दी। उन्होंने कहा कि जनता अब जजपा की असलियत समझ चुकी है और पार्टी की स्थिति इतनी कमजोर है कि वे बैठक तक नहीं कर पा रहे।

सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया पर भी चौटाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोकुल सेतिया भाजपा के साथ मिल चुके हैं और मंच पर जाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हैं। चौटाला ने यह भी बताया कि विधानसभा सत्र में उनके बेटे व पार्टी के सदस्यों को वॉकआउट नहीं करना है, बल्कि सरकार को कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर कटघरे में लाना उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सत्र में लाइन ऑर्डर को लेकर बड़ा प्रस्ताव आएगा और इनेलो इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन मैदान 2.0: पंचकूला में 6.30 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Summer express, मोनिका रावत, पंचकूला। जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ के तहत पंचकूला पुलिस ने एक माह में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान 22 अलग-अलग मामलों में 34 नशा...

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की चंडीगढ़ की 2020 वेंडिंग अधिसूचना, छोले-भटूरे व कुलचे-छोले बेचने वालों को मिला विशेष दर्जा खत्म

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को बड़ा झटका देते हुए 17 जुलाई 2020 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसके तहत ‘एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर’ (आवश्यक सेवा प्रदाता) की परिभाषा का विस्तार कर छोले-भटूरे, कुलचे-छोले, परांठे, तंदूर, फल-सब्जी विक्रेताओं और धार्मिक स्थलों के बाहर फूल बेचने वालों सहित...

जून में चंडीगढ़ का जीएसटी राजस्व 11 प्रतिशत बढ़ा, 205 करोड़ रुपये का हुआ संग्रहमोनिका रावत

Summer express, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह की रफ्तार लगातार मजबूत बनी हुई है। जून 2026 में पोस्ट सेटलमेंट आधार पर चंडीगढ़ को 205 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो जून 2025 के 184 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। वहीं चालू वित्त वर्ष में जून 2026 तक कुल जीएसटी संग्रह...

आरटीआई का असर: 165 दिनों बाद जागा प्रशासन गरीब दिव्यांग दलित की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच शुरू 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:प्रशासन की सुस्ती और रसूखदारों के दबाव के आगे बेबस एक गरीब दिव्यांग दलित की चीख आखिरकार 165 दिनों बाद सूचना का अधिकार  कानून के डंडे से प्रशासनिक गलियारों तक पहुंची। उप-मंडल बालीचौकी के तहत आने वाले जीतराम की शिकायत पर आखिरकार राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके...

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.