Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बारिश से खतरा, 23 अगस्त से अलर्ट जारी

हिसार | हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम और अम्बाला में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 24 से 27 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पलवल में 5.5 मिमी, रोहतक में 0.5 मिमी, सिरसा में 1.5 मिमी, सोनीपत में 13 मिमी और गुरुग्राम में 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, मानसून टर्फ गुजरात से राजस्थान होते हुए हरियाणा और एन.सी.आर. तक पहुंच गया है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन के सक्रिय होने से 23 से 27 अगस्त तक राज्य में मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

इस बदलाव के चलते हिसार में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां...

कांगड़ा में मौसम को लेकर अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:कांगड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 4 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि...

पानीपत की कबाड़ी फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ गिरने से महिला श्रमिक की मौत

Summer express, पानीपत  |  हरियाणा के पानीपत में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ी फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी माया देवी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से फैक्ट्री में काम कर रही थी। जानकारी के...

हरियाणा बना MSP पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | हरियाणा अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित सभी 24 प्रमुख फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी खरीद नीति का विस्तार करते हुए MSP के दायरे को 14 फसलों से बढ़ाकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.