Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मजबूत न्यायिक व्यवस्था ही सुशासन की कुंजी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए न्यायपालिका का सुगम, त्वरित और सुलभ होना जरूरी है। उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के 42वें अधिवेशन में न्यायिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका को सुशासन का रक्षक बताते हुए कहा कि इसे सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।

योगी ने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब उत्तर प्रदेश भी विकसित होगा। इसके लिए मजबूत और त्वरित न्यायिक व्यवस्था अनिवार्य है।” इस अवसर पर उन्होंने न्यायिक सेवा संघ की स्मारिका का विमोचन किया और संघ के लिए 50 करोड़ रुपये का ‘कॉर्पस फंड’ देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने अधिवेशन को ‘न्यायिक अधिकारियों का महाकुंभ’ बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल एकता और सहयोग का प्रतीक है बल्कि व्यावसायिक दक्षता और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने का मंच भी है। उन्होंने उपस्थित न्यायमूर्तियों और अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत के संविधान के अमृत महोत्सव वर्ष में आयोजित हुआ है और इसका आधार संविधान की मूल भावना—‘न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता’—है।

योगी ने प्रयागराज के महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे महाकुंभ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, वैसे ही यह अधिवेशन न्यायिक अधिकारियों की एकता और पेशेवर दक्षता को दर्शाता है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय मौजूद है। प्रयागराज की मुख्य पीठ और लखनऊ की पीठ प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं और यह प्रदेश की छवि को देश और दुनिया में मजबूत बनाती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.