बराड़ा | बराड़ा के मुख्य बाजार में मुलाना अनाज मंडी की मिलाप ट्रेडिंग कंपनी के आढ़ती बनेश कुमार के मुनीम जयचंद के साथ दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जयचंद सुबह सैंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से दो लाख रुपए निकालकर बाइक पर रखकर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक आया और बैग लेकर फरार हो गया।
जयचंद ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बनेश कुमार ने बराड़ा पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई में जुट गई है।
बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने कहा कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।