Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश का तांडव जारी, राजस्थान में 91 मौतें

नई दिल्ली |  देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून कहर बरपा रहा है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं नदियाँ उफान पर हैं तो कहीं भूस्खलन और जलभराव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

उत्तराखंड में आफत की बरसात

उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज बारिश के चलते भूस्खलन और सड़कों के बंद होने का खतरा बना हुआ है। 29 अगस्त तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल में रेड अलर्ट, स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में हालात बेहद चिंताजनक हैं। ऊना, चंबा, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में रेड अलर्ट जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन से 700 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और मणिमहेश यात्रा भी स्थगित करनी पड़ी है, जिससे हजारों श्रद्धालु रास्तों में फंसे हैं।

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट

लद्दाख में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 27 से 30 अगस्त तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी तेज बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट पर है।

बिहार में बिजली और तूफान का खतरा

बिहार के 24 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 29 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, हालांकि अब तक राज्य में सामान्य से 26% कम वर्षा दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भारी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते तक मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और असम जैसे राज्यों में जोरदार बारिश होगी। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिसका असर अनाज की कीमतों पर भी हो सकता है।

राजस्थान में अब तक 91 मौतें

राजस्थान के कोटा, बूंदी, झालावाड़ और सवाई माधोपुर जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मानसून की शुरुआत से अब तक वर्षा संबंधी हादसों में 91 लोगों की मौत हो चुकी है। अगले 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल राहत

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन 31 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते प्रदेश में दोबारा भारी बारिश शुरू हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.