Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रियंका संग राहुल की बुलेट राइड पर मचा धमाल

बिहार  | बिहार की राजनीति इन दिनों ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर गरमा गई है। कांग्रेस और राजद समेत विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ‘वोट चोरी’ की तैयारी कर रही है। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कर रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जैसे बड़े नेता भी इसमें शामिल होकर विपक्ष की ताकत दिखा रहे हैं।

राहुल-प्रियंका की बाइक राइड वायरल

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बुलेट बाइक चलाते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी को पीछे बिठाया। यह नज़ारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। खास बात यह रही कि राहुल ने प्रियंका को हेलमेट पहनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में प्रियंका से कहा कि कमर कसकर पकड़ो। यह दृश्य भाई-बहन के रिश्ते की झलक भी दिखाता है और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना।

चुनाव आयोग पर विपक्ष के वार, CEC का पलटवार

‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) अभियान पर भी सियासत गर्म है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी कर विपक्षी वोटरों को हटाया जा रहा है। इस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष को करारा जवाब दिया और कहा कि क्या वे चाहते हैं कि मृत लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में बने रहें? चुनाव आयोग का दावा है कि यह प्रक्रिया सिर्फ मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है।

विपक्षी एकजुटता की ताकत

मुजफ्फरपुर में आयोजित जनसभा में सीएम स्टालिन ने भी शिरकत कर विपक्ष को और मजबूती दी। इससे पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पूर्णिया जिले में मोटरसाइकिल रैली भी निकाल चुके हैं। राहुल ने अपने भाषणों में भाजपा और चुनाव आयोग दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा करनी होगी।

चुनाव से पहले विपक्ष का बड़ा दांव

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ विपक्षी दलों के लिए बड़ा राजनीतिक दांव मानी जा रही है। इस यात्रा से न केवल भाजपा पर दबाव बढ़ा है, बल्कि विपक्ष अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश में भी जुटा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.