Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा राहत की मांग पर विधायक मलेन्द्र राजन की आवाज़, डिप्टी सीएम ने दिया मदद का भरोसा

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। इस बीच प्रदेश में भारी बरसात से कई इलाकों में तबाही का आलम है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सदन में स्थानीय विधायक मलेन्द्र राजन ने अपने क्षेत्र के पीड़ितों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से त्वरित राहत देने की मांग की। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शीघ्र मदद का भरोसा दिलाया है।


विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। खासतौर पर पोंग डैम से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण 17 पंचायतें प्रभावित हुई हैं। वहीं, इंदौरा कस्बे के कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है जिससे लोगों को बड़ी हानि उठानी पड़ी।उन्होंने मांग की कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता राशि दी जाए।सदन में उनकी बात पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों को जल्द ही राहत उपलब्ध कराई जाएगी। मलेन्द्र राजन ने यह भी कहा कि आने वाले दो दिनों तक वे अपने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की परेशानियों को सुनेंगे और उन्हें हर संभव सहयोग देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.