Facebook-f Youtube X-twitter

कैंची मोड़ पर बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली हाईवे, पांच दिन बाद शुरू हुई भारी वाहनों की आवाजाही

Mandi, Dharamveer

 पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर बंद पड़ा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे आखिरकार पांच दिन बाद यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। बीते गुरुवार को हुई लगातार बारिश के कारण यह हाईवे धंस गया था और सड़क पूरी तरह कट जाने से भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी।

स्थानीय प्रशासन ने नाले के पास वैकल्पिक सड़क तैयार कर हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। सबसे बड़ी राहत उन सैकड़ों भारी मालवाहक वाहनों को मिली है जो पिछले पांच दिनों से पंडोह से मंडी और औट से कुल्लू की ओर फंसे हुए थे।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि अब यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, क्षतिग्रस्त स्थानों पर वाहनों को पुलिस की निगरानी में एक-एक कर निकाला जा रहा है। उन्होंने सफर करने वाले लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और खराब मौसम को देखते हुए केवल जरूरी यात्रा ही करें.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.