कनाडा | वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ कनाडा (WSO) ने कनाडा और भारत द्वारा नए उच्चायुक्तों की हालिया नियुक्तियों के बाद गंभीर चिंता व्यक्त की है। कनाडा ने क्रिस्टोफर कूटर को भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है, जबकि भारत ने दिनेश के. पटनााइक को कनाडा में अपने नए उच्चायुक्त के रूप में भेजा है।
WSO ने कनाडा सरकार से स्पष्ट आश्वासन मांगा है कि नए भारतीय कूटनीतिज्ञ किसी खुफिया या पुलिस सेवा से जुड़े नहीं होंगे, वे कनाडा में किसी भी तरह की जासूसी या अपराधी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे और कनाडाई कानून के तहत जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।
यह चिंता पिछले साल अक्टूबर 2024 में कनाडा द्वारा छह भारतीय कूटनीतिज्ञों को निष्कासित करने के बाद बढ़ गई। RCMP की जांच में पाया गया कि इन कूटनीतिज्ञों का लिंक अवैध गतिविधियों और ट्रांसनेशनल दमन से था, जिनमें भारत सरकार के एजेंट और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच सहयोग शामिल था। इस गैंग ने कनाडा के बी.सी., अल्बर्टा और ओंटारियो में शूटिंग, हत्या और जबरन वसूली जैसी हिंसा को अंजाम दिया।
WSO अध्यक्ष डेनिश सिंह ने कहा कि “डिप्लोमैटिक संबंध सुधारना जरूरी है, लेकिन पिछले आरोपों को भूलना खतरे जैसा होगा। हमें भरोसा चाहिए कि नए उच्चायुक्त कानूनी और शांति-प्रिय होंगे, और कनाडाई अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।”