Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड..बड़ा हादसा टला

Shimla, 1 September

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच शिमला में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और कई जगहों से भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की ख़बरें सामने आ रही हैं।

रविवार देर रात करीब 10 बजे शिमला के रामनगर इलाके में एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी आ गई। हादसे के समय सड़क से गुजर रहा एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी, 15 जुलाई को इसी जगह पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार मलबे की चपेट में आ गई थी। लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है।भारी बारिश और खतरनाक हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...

कोच्चि मर्सिडीज हादसे में बड़ी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर हटाए गए, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Summer express, कोच्चि। केरल के कोच्चि में 17 वर्षीय किशोर से जुड़े मर्सिडीज-बेंज सड़क हादसे के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार को पद से हटा दिया गया है। वहीं, मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

Summer express/शिमला, संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को...

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...

भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के नया बाजार क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.