Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चबूतरा में भूस्खलन: दो घर ध्वस्त, कई परिवार बेघर – प्रशासन ने की राहत व्यवस्था

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर ज़िला के सुजानपुर उपमंडल के अंतर्गत चबूतरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से ज़मीन धंसने के कारण बड़ा हादसा पेश आया। भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि तीन मकान खतरे की जद में हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव को खाली करवाकर प्रभावित ग्रामीणों को पंचायत घर और सत्संग भवन में अस्थायी रूप से ठहराया गया है।

प्रशासन की ओर से बेघर हुए परिवारों के लिए भोजन और किराए पर रहने की व्यवस्था की जा रही है।वहीं, मवेशियों को भी सुरक्षित निकाला गया है.अधिकारियों का कहना है कि धंसी हुई भूमि पर दोबारा निर्माण करना असुरक्षित है, इसलिए प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित ज़मीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एसडीओ आईपीएच विभाग ने बताया कि हादसे में पेयजल लाइन को भी नुकसान पहुंचा है और पंप हाउस को एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने सरकार से सुरक्षित जगह और पुनर्वास की मांग की है।इसी बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना भी सामने आई है। प्रभावित परिवारों के खाली घरों से गहनों और नकदी की चोरी की शिकायत मिली है।

प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हुए राजेंद्र राणा, ट्रस्ट से दी 50-50 हज़ार की मदद

घटना की जानकारी मिलते ही सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा देर रात ही मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए। उन्होंने तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। सोमवार सुबह भी वे प्रभावित स्थल पर पहुंचे और परिवारों को नाश्ता, तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई।

राजेंद्र राणा ने अपनी संस्था सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से मकान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पीड़ित परिवार को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने  एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की है ताकि मलबे में फंसे सामान को सुरक्षित निकाला जा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी अपील की है कि प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.