Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी का पाकिस्तान को इशारा? SCO सम्मेलन में उठी गूंज

शंघाई  | चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर बेबाक और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज सिर्फ किसी एक देश की समस्या नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है।

सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। ऐसे में मोदी का बिना नाम लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर सवाल उठाना और दोहरे मापदंड को अस्वीकार्य ठहराना काफी अहम माना जा रहा है।

पहलगाम हमले का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद की पीड़ा झेल रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच से कहा कि आतंकवाद की यह चुनौती केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए खतरा है।

आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा

मोदी ने साफ कहा कि अब समय आ गया है कि सभी देश एकजुट होकर यह स्वीकार करें कि आतंकवाद पर कोई दोहरा रवैया स्वीकार्य नहीं है। उनका यह बयान सीधा पाकिस्तान की ओर इशारा करता है, जिस पर लंबे समय से आतंकी संगठनों को पनाह देने के आरोप लगते रहे हैं।

एससीओ में भारत की नीति

प्रधानमंत्री ने बताया कि एससीओ में भारत की नीति तीन मूल स्तंभों— सुरक्षा, संपर्क और अवसर— पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा क्षेत्रीय शांति और सहयोग का पक्षधर रहा है और आगे भी इसी दिशा में काम करेगा।

RATS ढांचे में भारत की भूमिका

मोदी ने याद दिलाया कि भारत ने एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे (RATS) में अहम योगदान दिया है। भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ आवाज उठाई है और अल-क़ायदा जैसे संगठनों पर लगाम कसने के लिए संयुक्त अभियान का नेतृत्व भी किया है।

सभी देशों से एकजुट होने की अपील

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म या राजनीति से नहीं जोड़ा जा सकता। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि मानवता के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.