Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश से जनजीवन ठप: मंडी और कुल्लू का संपर्क टूटा.. स्कूल-कॉलेज बंद

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे और कटौला मार्ग बीती रात से बंद पड़े हैं। कुल्लू जिले का शेष प्रदेश से संपर्क कट गया है। थलौट और बलाना के पास भारी भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है। लगातार बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं।

जिले में 250 से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं लारजी विद्युत परियोजना का टावर क्षतिग्रस्त होने से मंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल हो रही है। बिजली बोर्ड ने इसे एक सप्ताह के भीतर ठीक करने का भरोसा दिलाया है और उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील की है। कई पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गई हैं, जिससे लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं।

मंडी-पठानकोट हाईवे बंद

मंडी-पठानकोट हाईवे पर उरला के तालागर क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। इसी मार्ग पर पालमपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस फंस गई थी। रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय रही। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया।

शिक्षण संस्थान बंद, रेड अलर्ट जारी

लगातार बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने, नदी-नालों के किनारे न जाने और आपदा की स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.