Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में बारिश से तबाही, नकोदर चौक पर ट्रक सड़क में धंसा

जालंधर | उत्तरी भारत में लगातार हो रही बारिश ने जालंधर की सड़कों की हालत बदतर बना दी है। गड्ढों से भरी सड़कें अब लोगों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। ताज़ा मामला नकोदर चौक का है, जहाँ का नज़ारा लोगों को दहला गया।

जानकारी के अनुसार, टी.वी. सेंटर के सामने एक भारी ट्रक अचानक सड़क धंसने से एक तरफ पलट गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोग डर से सहम गए। तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई और क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित रहा और वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही और बरसात से बिगड़ी सड़कें ऐसे हादसों की वजह बन रही हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो बड़े हादसों से इंकार नहीं किया जा सकता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है। शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये...

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की...

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.