नई दिल्ली | घरेलू बाजार में आज हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के लिए बेहद शानदार रही। दोनों धातुओं के वायदा भाव तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक सोना 1,04,962 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,24,315 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना-चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। Comex पर सोना 3,517.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला, जबकि पिछले सत्र का क्लोजिंग प्राइस 3,516.10 डॉलर रहा था। फिलहाल सोना 15 डॉलर चढ़कर 3,531.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इस साल सोने ने 3,542.80 डॉलर प्रति औंस का ऑल टाइम हाई भी छू लिया है।
वहीं, Comex पर चांदी 40.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुली, जो इसके पिछले क्लोजिंग 40.20 डॉलर से मामूली अंतर पर है।
निवेशकों में उत्साह
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते सोना-चांदी के दाम और चढ़ सकते हैं। घरेलू बाजार में इनकी कीमतें नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही हैं।