Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती बस में यात्री ने खुद को लगाई आग

महाराष्ट्र  | महाराष्ट्र के जालना ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह बदनापुर इलाके में पुणे से पुसद जा रही एक डबल डेकर ट्रैवल्स बस में अचानक चीख-पुकार मच गई, जब यात्रियों ने सीट नंबर 12 पर बैठे युवक को आग की लपटों में घिरा देखा।

अचानक मचा हड़कंप

बस में अचानक जलने की तेज गंध फैली, तो लोग इधर-उधर देखने लगे। तभी सभी की नज़रें सीट नंबर 12 पर पड़ी, जहां एक युवक खुद को आग में झोंक चुका था। इस नज़ारे से बस में सवार यात्री दहशत में आ गए और अफरातफरी मच गई।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची कई जानें

ड्राइवर ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बस को पास के एक पेट्रोल पंप के पास रोक दिया। इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, जिस युवक ने खुद को आग लगाई, वह मौके पर ही जलकर राख हो गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान सुनील सज्जनराव ताले के रूप में हुई है। वह बुलढाणा जिले की मेहकर तहसील का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुनील ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। क्या इसके पीछे कोई निजी कारण था, मानसिक दबाव या फिर कोई और रहस्य, इस पर से अभी पर्दा नहीं उठा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है और लोग इस बारे में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - राज्यपाल का शिमला दौरा:जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

राज्यपाल का शिमला दौरा:जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...
Summer Express - नूरपुर मिनी सचिवालय में शौचालयों की बदहाली पर प्रशासन सख्त, तुरंत सुधार के आदेश

नूरपुर मिनी सचिवालय में शौचालयों की बदहाली पर प्रशासन सख्त, तुरंत सुधार के आदेश

Summer express, कांगड़ा , संजीव | नूरपुर के मिनी सचिवालय में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की खराब हालत को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अरुण शर्मा ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मिनी सचिवालय परिसर में आम...
Summer Express - पंचायत चुनाव से पहले महिलाओं को राहत, कुपवी-डोडरा क्वार की 2150 महिलाओं को मिलेंगे ₹4500

पंचायत चुनाव से पहले महिलाओं को राहत, कुपवी-डोडरा क्वार की 2150 महिलाओं को मिलेंगे ₹4500

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दूरदराज क्षेत्रों कुपवी और डोडरा क्वार की महिलाओं को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत करीब 2150 महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ तीन महीने की किस्त जारी की जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी को 4500...
Summer Express - Auto Draft

शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:  20 ग्राम चिट्टा बरामद,  तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जुब्बल क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जुब्बल कैंची के...
Summer Express - नयनादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 लोग सवार; कई घायल, टला बड़ा हादसा

नयनादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, कई घायल

Summer express, नयनादेवी | हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी से दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ एक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के समीप उस समय हुई, जब श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.