Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अफगानिस्तान में मौत का मंजर, 500 से ज्यादा की गई जान

अफगानिस्तान  |  रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में धरती अचानक कांप उठी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई और इसका केंद्र जलालाबाद शहर से करीब 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। झटके इतनी गहराई से आए कि पूरा इलाका दहशत से भर गया।

500 मौतें, 1000 घायल

भूकंप ने अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई। अब तक 500 लोगों की मौत और करीब 1000 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। कई मकान ढह गए और लोग मलबे के नीचे दब गए।

भारत समेत कई देशों में झटके

भूकंप का असर सिर्फ अफगानिस्तान तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में देर रात लोगों ने तेज झटके महसूस किए और दहशत में घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर और लाहौर में भी कंपन दर्ज किए गए।

दिल्ली-NCR में डर का माहौल

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप से लोग नींद से जाग उठे और तुरंत घरों से बाहर भागे। हालांकि भारत में किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

क्यों बार-बार आते हैं भूकंप?

विशेषज्ञों के मुताबिक अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यह इलाका भारतीय प्लेट और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेट के टकराव बिंदु पर स्थित है। इसके अलावा सक्रिय फॉल्ट लाइन हेरात से होकर गुजरती है, जिससे यहां अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं।

इस आपदा से एक बार फिर साफ हो गया है कि अफगानिस्तान और इसके आसपास का इलाका दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंपीय जोनों में से एक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.