Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा

नूंह |  साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह साइबर पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोहों के 7 आरोपियों को दबोच लिया है। ये आरोपी महाराष्ट्र से फर्जी सक्रिय डेबिट कार्ड मंगवाकर नूंह और आसपास के क्षेत्रों में साइबर ठगों को बेचते थे। इन्हीं कार्डों के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी कर उनके पैसे ट्रांसफर किए जाते थे।

डीएसपी हेडक्वार्टर हरिंद्र कुमार ने बताया कि यह सफलता पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व और साइबर थाना प्रभारी ओमबीर व उनकी टीम की मेहनत का नतीजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 फर्जी डेबिट कार्ड, एक अर्टिगा और एक ऑल्टो कार बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • अजरूद्दीन पुत्र शमशेर सिंह, निवासी पीपरोली (पुनहाना)
  • शाहिद पुत्र आबिद, निवासी ललवाड़ी, जिला टोंक (राजस्थान)
  • ऐजाज पुत्र अली मोहम्मद, निवासी मानोता (पुनहाना)
  • अजमुल पुत्र गुलाब खां
  • अखलाक
  • आफताब

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी कार्ड बेचने के अलावा लोगों को फोन पर नौकरी का लालच देकर भी ठगते थे। वे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे वसूलते और उसके बाद पीड़ितों से संपर्क तोड़ देते थे।

डीएसपी हरिंद्र कुमार ने बताया कि साइबर थाना लगातार सक्रिय है और इसी तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उनका दावा है कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में जल्द ही मेवात को साइबर ठगों से मुक्त करा दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है। शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये...

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की...

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...

कोच्चि मर्सिडीज हादसे में बड़ी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर हटाए गए, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Summer express, कोच्चि। केरल के कोच्चि में 17 वर्षीय किशोर से जुड़े मर्सिडीज-बेंज सड़क हादसे के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार को पद से हटा दिया गया है। वहीं, मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

Summer express/शिमला, संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.