Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

TMC सांसद महुआ मोइत्रा का बयान बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली |  तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रही थीं। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब सांसद ने अपनी सफाई पेश की है और बयान के मायने को स्पष्ट किया।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में केवल एक मुहावरे का इस्तेमाल किया था, जिसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने कहा, “Idiots don’t understand idioms” यानी “कुछ लोग मुहावरों को समझ ही नहीं पाते।”

उन्होंने विस्तार से बताया, “2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जब नतीजे आए, तो विदेशी मीडिया ने लिखा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक झटका है और ‘heads will roll’। इसका अर्थ यह नहीं था कि किसी का सच में सिर काट दिया जाएगा, बल्कि इसका मतलब था कि जवाबदेही तय होगी। बंगाली भाषा में इस मुहावरे का अर्थ है कि इतनी शर्मिंदगी हुई कि खुद ही सिर झुका लेना पड़ा, यानी जिम्मेदारी स्वीकार करना।”

महुआ मोइत्रा के मूल बयान में उन्होंने कहा था, “अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए क्योंकि वह अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने में नाकाम रहे हैं। जब प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और जनसांख्यिकी बदल रही है, उस समय गृह मंत्री ताली बजा रहे थे और हंस रहे थे। भारतीय सीमा की सुरक्षा का काम गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

सांसद ने अपने बयान की सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल मुहावरे के अर्थ को समझाना था, न कि किसी को नुकसान पहुँचाना।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.