पंजाब | पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
SDMA ने अलर्ट मैसेज जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटों में फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर और शहीद भगत सिंह नगर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने को कहा है। लगातार बढ़ती बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।