Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉनसून सत्र के अंतिम दिन सदन में हंगामा..विपक्ष का वॉकआउट

Shimla, Sanju

विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा ने देहरा उपचुनाव के दौरान कांगड़ा बैंक से धनराशि जारी करने का मुद्दा उठाया। विधायक ने सरकार से सवाल पूछा, लेकिन सरकार ने जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि सूचना एकत्र की जा रही है। इस पर विधायक ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी सदन में रख दी और सरकार पर जानबूझकर जानकारी छिपाने के आरोप लगाए।

देहरा उपचुनाव में वोट खरीद का आरोप

मामले पर विपक्षी दलों ने सरकार को आड़े हाथों लिया और जोरदार नारेबाजी के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया।नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश में “वोट चोर” अभियान चला रही है, लेकिन हिमाचल में देहरा उपचुनाव के दौरान खुद वोटों की चोरी की गई है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधायक आशीष शर्मा ने आरटीआई से सूचना लेकर सदन में रखी है,जबकि सरकार सदन को गुमराह कर रही है।उन्होंने कहा कि “यह लोकतांत्रिक परंपराओं और विधानसभा की विधायी प्रक्रिया का उल्लंघन है। जब सूचना पहले से उपलब्ध है तो सदन में जवाब देने से क्यों रोका गया? सरकार स्पष्ट रूप से असुविधाजनक प्रश्नों से बच रही है।”

विपक्ष ने आरोप लगाया कि देहरा उपचुनाव में, जहां मुख्यमंत्री की पत्नी प्रत्याशी थीं, वहां आचार संहिता लागू रहने के बावजूद 66 महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये दिए गए। साथ ही, एक हजार महिलाओं के खातों में 4500 रुपये एकमुश्त डालकर वोट खरीदने की कोशिश की गई। विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार और मतदाता प्रलोभन का गंभीर मामला बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगढ़ क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स...

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया।...

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला: हवा वाला मिकी माउस झूला ढहने से कई बच्चे दबे, ऑपरेटर मौके से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। शाम करीब 6:45 बजे मेले में स्थापित हवा से फुलाए गए विशालकाय मिकी माउस झूले की अचानक हवा निकल गई, जिससे पूरा ढांचा देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर खेल...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.